CM Yogi

सीएम योगी ने मांगी सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की रिपोर्ट

632 0

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सहारनपुर जिला प्रशासन से पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की रिपोर्ट मांगी जिसे रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने बीती रात उनसे फोन पर बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली।

उन्होने बताया कि घटना में मृत चार लोगों के परिवार की माली हालत कमजोर है जबकि एक मृतक के परिजनों के पास खेती की जमीन है। चार मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी और एक के परिजन को मुख्यमंत्री कृषि योजना के तहत सहायता मिलेगी। घायल वंश शर्मा जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ में चल रहा है को भी सरकारी सहायता दी जाएगी।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि यह पटाखा फैक्ट्री कुछ वर्ष पूर्व तक गांव सलेमपुर में आबादी क्षेत्र में थी। आठ साल पहले उसमें हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद से यह फैक्ट्री आबादी से निकालकर खेत और जंगल में सुरक्षित स्थान पर आ गई थी। लाइसेंसी फैक्ट्री में 15 किलो अनार बनाने की क्षमता थी। फैक्ट्री में सात लोग काम करते थे। मालिक राहुल कुमार उर्फ जोनी के शव की तो शिनाख्त हुई थी। 22 वर्षीय सागर और 22 वर्षीय कार्तिक सैनी के शवों की पहचान बहुत मुश्किल से हुई। बाकी दो मृतकों वर्द्धमान पुत्र अर्जुन सिंह और सुमित पुत्र सोहनवीर निवासीगण गांव सलेमपुर की पहचान उनके मोबाइल की लोकेशन से हो पाई।

लुहांस्क के स्कूल पर रूस ने की बमबारी, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

उन्होने बताया कि दोनो मृतकों के शरीर के टुकडे दो सौ-तीन सौ मीटर के दायरे में छितरे मिले। उनके शव पहचान की हालत में भी नहीं बचे थे। हादसे के बाद बम डिस्पोजल स्कवाड दल, फारेसिंक टीम रात ही मौके पर पहुंच गई थी। गाजियाबाद से एनडीआरएफ (नेशनल डिसास्टर रेस्पांस फोर्स) की टीम भी बुलाई गई। इस टीम ने रात भर वहां राहत कार्य किए और हादसे में दो अन्य मृतकों की जानकारी जुटाई।

सीएम योगी (CM Yogi) ने मां पीताम्बरा पीठ के किए दर्शन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया अवलोकन

Related Post

Sanyukta Bhatia

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कार्यशाला में 18 संस्थाओं ने किया प्रतिभाग

Posted by - September 2, 2022 0
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा महापौर (Sanyukta Bhatia) की अध्यक्षता एवं मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Dr. Roshan Jacob)  की उपस्थिति…
TB Free India

बोले निक्षय मित्र-डिजिटल प्लेटफॉर्म से टीबी मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

Posted by - January 2, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ (TB Free India) के संकल्प को…
SITAPUR GANGRAPE

विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में

Posted by - February 27, 2021 0
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) की घटना सामने आई है।…
CM Yogi

कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, सपा ऐसा कार्य न करे कि विधानभवन मुक्त होना पड़ेः मुख्यमंत्री

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को विधान परिषद में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेताओं को खूब…