CM Yogi showered love on children

सीएम योगी ने बच्चों पर लुटाया प्यार, दिया आशिर्वाद

340 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का बाल प्रेम जगजाहिर है। सारे प्रोटोकॉल परे कर बच्चों से मिलना, उनसे ठिठोली करना, उन्हें दुलारना, खूब पढ़ने का आशीर्वाद देना और चॉकलेट गिफ्ट करना न भूलना उनकी खासियत बन चुकी है। बच्चों के साथ उनकी ऐसी ही आत्मीयता का दृश्य मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में देखने को मिला।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) मंगलवार सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकले थे। इस दौरान भ्रमण पथ पर उन्हें कुछ मासूम बच्चे भी टहलते हुए मिल गए। ये बच्चे अपने परिजनों के साथ मंदिर आए थे। बच्चों को देखते ही मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मुस्कुराते हुए उन्हें अपने पास बुला लिया। एक-एक करके सबके माथे पर हाथ फेरकर उन्होंने आशीर्वाद दिया और नाम पूछा।

अब देश में आतंकियों की आरती नहीं उतारी जाती: सीएम योगी

बच्चों ने अलग अलग अपने नाम राजकुमार गिरि, दिव्यांश, पर्णिका जायसवाल, मोनालिसा, सोनाली, जेम्स चौधरी और साहिल भारती बताए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने इस दौरान उनसे हंसी-ठिठोली की और दुलारते हुए सबको चॉकलेट गिफ्ट किया। जब ये बच्चे जाने लगे तो मुख्यमंत्री ने अभिभावकत्व भाव से कहा- खूब पढ़ना और खूब आगे बढ़ना।

Related Post

M Devraj

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने हरदोई एवं उन्नाव में समाधान शिविरों का किया निरीक्षण

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष  एम0 देवराज (M Devraj) ने किसान को निजी नलकूप कनेक्शन चालू किये बगैर बिल…
AK Sharma

एके शर्मा ने हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के किया सुन्दरकाण्ड का पाठ

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के हनुमानगढ़ी…