CM Yogi saw a flood of devotees in Ayodhya

हवाई सर्वेक्षण में सीएम योगी ने अयोध्या में देखा श्रद्धालुओं का सैलाब

238 0

लखनऊ। महाकुंभ (Maha Kumbh) के शुभारंभ के साथ ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां से बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या और काशी में भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीते कुछ दिनों से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त प्रतिदिन श्री रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने और सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे भक्तों को बिना किसी कठिनाई के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है।

Related Post

CM Yogi

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

Posted by - March 10, 2024 0
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया…
UP Police

UPITS: यूपी पुलिस के डीआरडीओ निर्मित रॉकेट लॉन्चर को देख उत्साहित हो रहे युवा, खींचा रहे फोटो

Posted by - September 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश जो वर्ष 2017 से पहले पूरी दुनिया में बदहाल कानून व्यवस्था के लिए कुख्यात था, वही…
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती

यूपी पुलिस की भर्ती में पहली बार आई ऐसी कमी, भर्ती बोर्ड पैनल हुआ परेशान

Posted by - January 6, 2020 0
न्यूज डेस्क। हमारी इस विचित्र दुनिया में बहुत सारी चीजें विचित्र सी देखने को मिल ही जाती हैं। काफी-काफी हमें…
CM Yogi saw 'The Sabarmati Report'

सीएम योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म

Posted by - November 21, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) देखी। फिल्म…