CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

4 0

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को जनपद सहारनपुर के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां शाकुम्भरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बाढ़ क्षेत्र में नुकसान का जाएजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जांच में जिस भी अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सहारनपुर में गुरुवार रात आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी थी। पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद मां शाकुम्भरी के पास नदी में अचानक तेज बहाव आ गया था। उसकी चपेट में आने से 10-12 वाहन बह गए थे। दाे महिला श्रद्धालुओं की मौत भी हुई थी।

इस हादसे के बाद से ही सुरक्षा कारणों से मां शाकुम्भरी देवी मंदिर के कपाट अभी बंद हैं, जिससे श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बैठक में शाकंभरी में आई आपदा को ‘दैवीय आपदा’ बताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर तक पहुंच मार्ग और अन्य निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर भी अधिकारियों से जवाब-तलब किया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में एक बड़ा मुद्दा उस पुल परियोजना का भी रहा, जो बड़ा देव से मां शाकुम्भरी देवी मंदिर तक बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंदिर प्रबंधन द्वारा स्टे लिए जाने के कारण परियोजना अटक गई है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे मंदिर प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकालें ताकि विकास कार्य बाधित न हों।

दूसरी ओर, एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने कहा कि आपदा वाली रात अधिकारी तड़के तीन बजे से मौके पर मौजूद थे और मौसम को लेकर पहले से अलर्ट भी जारी किया गया था। उनके अनुसार हादसे की चपेट में वही लोग आए जिन्होंने प्रशासन की चेतावनियों का पालन नहीं किया।

Related Post

GIS की सफलता में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका: सीएम योगी

Posted by - March 13, 2023 0
गोरखपुर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…
CM Yogi

डीबीटी बजरंग बली की गदा है, जो बेईमानी व भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार कर रही हैः योगी

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल क्रांति आई है। 2017-18 में 122.84 करोड़…
district hospital

संभल के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार, बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल की सौगात

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ। पूर्व की सरकारों में तुष्टिकरण में आगे रहे और विकास के मामले में पिछड़े संभल के कायाकल्प को योगी…