yogi

‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी

373 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर’ को मेट्रो, हाई स्पीड रैपिड रेल और रोड की सीधी और बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी), उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, एनएचएआई और प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट (Jewar International Airport) की बेहतर कनेक्टिविटी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जेवर का पूरा क्षेत्र कुछ वर्षों पहले तक अपराध की जद में था। दिन-दहाड़े छिनैती, लूट की घटनाएं होती थी। लेकिन आज इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हो रही है। जेवर एयरपोर्ट के पास ही फ़िल्म सिटी प्रस्तावित है।

अगले कुछ वर्षों में यह एनसीआर का सबसे विकसित क्षेत्र होगा। जेवर एयरपोर्ट (Jewar International Airport), एयर कार्गो का बड़ा हब बनने जा रहा है। अनुमान के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट 2024-25 में 65 लाख यात्रियों (प्रतिवर्ष) को सेवायें देगा, जो कि 2042-43 तक बढ़कर 07 करोड़ प्रतिवर्ष होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली से कनेक्ट किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए रैपिड रेल और मेट्रो एक बेहतर विकल्प हो सकता है। भारत सरकार, एनसीआरटीसी से इस संबंध में आवश्यक सहयोग परामर्श प्राप्त करते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाए। प्रदेश सरकार इसके लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करायेगी।

तकनीकी संस्थानों में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही योगी सरकार

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमें फरवरी 2024 में जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रायल लैंडिंग कराना होगा। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रनवे निर्माण, लाइटिंग आदि की कार्यवाही में तेजी आवश्यक है। रेलवे के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेवर एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी के उद्देश्य से स्थानीय चोला से रुंधी तक लगभग 98 किलोमीटर की दूरी तक एक नई रेल लाइन पर भी विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के स्तर पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व जन सुविधा आदि के दृष्टिगत नए थानों, फायर स्टेशन, ड्रेनेज व्यवस्था आदि सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम

Posted by - February 19, 2025 0
महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) केवल एक आध्यात्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का जन-आंदोलन बन गया…
AK Sharma

अयोध्या धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नो प्लास्टिक बैग जोन विकसित किये जाएं: एके शर्मा

Posted by - January 16, 2024 0
अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अयोध्या धाम पहुंचकर 22 जनवरी को…
grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो…
Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: विशेष 04 जोन में 107 बीटों के रक्षक करेंगे 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…

एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच बंगले को लेकर किचकिच, सरकार ने दी सफाई

Posted by - August 14, 2021 0
नई दिल्ली के लुटियन्स जोन्स में बने 27 सफदरजंग रोड के सरकारी बंगले पर एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व…