deepotsav

सीएम योगी ने दीपोत्सव का लोगो किया जारी

373 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव (Deepotsav) को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का दीपोत्सव पिछले वर्षों की तुलना में और भव्य-दिव्य होना चाहिए। इसमें प्रमुख सचिव पर्यटन ने कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को लेकर लोगो भी जारी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि समय रहते दीपोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इस बार का दीपोत्सव हर वर्ष से और भव्य-दिव्य हो।

Deepotsav

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। सिपाहियों की ड्यूटी भी 8-8 घंटे की ही लगाई जाए। इनके खाने पीने की व्यवस्था किया जाए। अनुशासन का हर हाल में ध्यान रखा जाए। बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो।

जब दुनिया अंधकार में थी, हमारे ऋषि-मुनियों ने दिया ज्ञान का प्रकाशः सीएम योगी

सीएम ने निर्देश दिए कि जिले में जहां भी सड़कों पर गड्ढे हैं, दीपोत्सव से पहले उन्हें ठीक कर लिए जाएं। बाहर से जो भी आगंतुक आएं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

नोडल अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक हमारे पास 12 लाख दिए आ चुके हैं। जिन्हें राम की पैड़ी घाट पर रखा गया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों समेत कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Post

Biodiversity

रंग लाया योगी सरकार का प्रयास, उत्तर प्रदेश में पाई गईं सर्वाधिक डॉल्फिन

Posted by - March 3, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) का प्रयास रंग लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को गुजरात के गिर…
Communicable Diseases

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की प्रतिदिन होगी निगरानी, लापरवाही पर गिरेगी गाज

Posted by - September 28, 2023 0
लखनऊ। संचारी रोगों (Communicable Disease) के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम अक्टूबर माह में भी जारी रहेगी। 3 अक्टूबर से…
Yogi

पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - April 10, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में…