Chief Minister's Global Nagarodaya Yojana

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित 40 जिलों को जारी किये 120 करोड़ रुपये

290 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, परिवार को राहत सहायता देने, कृषि निवेश अनुदान समेत अन्य राहत कार्यों के लिए अतिसंवेदनशील और संवेदनशील 40 जिलों को 120 करोड़ की धनराशि जारी की है। यह धनराशि योगी सरकार ने राज्य आपदा मोचक निधि से बाढ़ प्रभावित जिलों को आवंटित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)   ने बाढ़ से ज्यादा प्रभावित जिलों को 5 करोड़ जबकि सामान्य प्रभावित जिलों को एक-एक करोड़ की धनराशि आवंटित की है।

बाढ़ तैयारियों को पुख्ता करने के लिए पहले जारी किये थे 10 करोड़ रुपए

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बाढ़ प्रभावित इलाकों की खुद लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही समय-समय पर अधिकारियों को राहत कार्य संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए 40 जिलों को 120 करोड़ की धनराशि आवंटित की है।

इससे पहले सीएम योगी (CM Yogi)  ने बाढ़ तैयारियों को पुख्ता करने के लिए बाढ़ प्रभावित 24 अतिसंवेदनशील और 16 संवेदनशील जिलों को 10 करोड़ की धनराशि जारी की थी। सीएम योगी द्वारा 40 जिलों को आवंटित धनराशि को बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, उनके परिजनों को सहायता धनराशि, क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा समेत अन्य राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा।

इन जिलों को जारी की गयी पांच-पांच करोड़ की धनराशि

लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोण्डा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई, अयोध्या, बदायूं, फर्रुखाबाद, बस्ती, देवरिया एवं उन्नाव।

इन जिलों को जारी की गयी एक-एक करोड़ की धनराशि

महराजगंज, बिजनौर, गाजीपुर, मऊ, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, हमीरपुर, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ एवं कासंगज।

Related Post

cm yogi inagurate the integrated steel plant

अंकुर उद्योग के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Posted by - March 11, 2023 0
गोरखपुर। दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) खेल, उद्योग, सामाजिक सरोकार और ढांचागत सुविधाओं के विकास…
19th National Jamboree

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भारत से लेकर एशिया-प्रशांत तक की लड़कियों को मिला प्रतिभा दिखाने का वैश्विक मंच

Posted by - November 27, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree ) व डायमंड जुबली समारोह, भारत के अब…

गंगा में डेड बॉडीज बह रही थीं और प्रधानमंत्री कहते हैं, यूपी बेस्ट स्टेट है- ममता बनर्जी, पेगासस पर भी घेरा

Posted by - July 22, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा…