CM

गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

555 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 2002 के गुजरात (Gujarat) दंगों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए षड्यंत्रकारियों को माफी मांगने को कहा है। शनिवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने ट्विटर पर लिखा “माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात दंगों के संबंध में आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दी गई क्लीन चिट सत्य के सकुशल व विजयी होने का उद्घोष है। षड्यंत्रकारियों को देश से सार्वजनिक क्षमा मांगनी चाहिए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका जाकिया जाफरी की ओर से दाखिल की गई थी। कोर्ट ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट को सही माना है। जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने ये फैसला सुनाया है।

दलित युवक के साथ अत्याचार, गाय का गोबर खाने के लिए किया मजबूर

सुप्रीम कोर्ट ने सात महीने पहले 9 दिसंबर 2021 को जाकिया जाफरी की याचिका पर मैराथन सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। गुजरात दंगों की जांच के लिए बनी एसआईटी ने तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे अब के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी थी।

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोली महबूबा- इस देश को

Related Post

Suresh Khanna

किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट : सुरेश खन्ना

Posted by - February 1, 2022 0
लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने केंद्रीय बजट (Budget) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन आज,बसपा के विधायक के शामिल होने की भी आशंका

Posted by - December 25, 2018 0
  भोपाल। जहाँ एक तरफ राजस्थान में सोमवार को मंत्रिमंडल का गठन हुआ वहीँ आज मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे…
Pawan Kalyan

हम भाषा या संस्कृति के तौर पर अलग हो सकते हैं, मगर धर्म के रूप में एक हैं: पवन कल्याण

Posted by - February 18, 2025 0
महाकुम्भनगर। सनातन आस्था के परम पवित्र पर्वों में सर्वोपरि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) आस्था, भक्ति, शांति, मुक्ति, पुण्य प्राप्ति के साथ…
Nepal

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से नेपाल के राजघराने के संबंध सदियों पुराना

Posted by - April 5, 2022 0
वाराणसी: नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री का भारत दौरा राजनीतिक संबंधों के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से और मजबूत…