CM Yogi

सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू

303 0

वाराणसी: सनातन धर्म के ध्वजवाहक गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस से जुड़े आयोजनों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को ही पहुंच गए थे।

वाराणसी में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने तय कार्यक्रम को जारी रखते हुए पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के चौखट पर पहुंच कर मत्था टेका और बाबा की श्रद्धापूर्वक आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और धाम में स्थित ज्ञानवापी कूप के पास स्थित निकुंभ विनायक की आरती उतार कर विधि विधान से पूजन किया। विश्वनाथ धाम में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि की मौजूदगी रही।

Related Post

डोनाल्ड ट्रम्प

US: चुनाव अधिकारियों ने ट्रंप के धोखाधड़ी के आरोपों को किया खारिज

Posted by - November 13, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका के चुनाव सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों को…
AK Sharma

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले मऊ से हो रही: एके शर्मा

Posted by - August 18, 2024 0
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद व एमएसएमई विभाग…
AK Sharma

भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के दोषी…
आजसू की सातवीं सूची जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव: आजसू की सातवीं सूची जारी, सुफल मरांडी महेशपुर से मैदान में

Posted by - November 26, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल झारखंड स्‍टूडेंटस यूनियन पार्टी (आजसू) ने मंगलवार को अपने उम्‍मीदवारों की सातवीं सूची…