CM Yogi

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव से की लोकमंगल की प्रार्थना

553 0

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने सोमवार सुबह रुद्राभिषेक एवं अनुष्ठान पूर्ण कर देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल एवं जगत के कल्याण की प्रार्थना की। ऐसी मान्यता है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रुद्राभिषेक करने से भगवान शिवशंकर अत्यंत प्रसन्न होते हैं। और ऐसा करने वालों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं,”भोलेनाथ”।

मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम योगी (CM Yogi ) ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi ) ने की गोसेवा, खिलाया गुड़-रोटी

रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया। गोशाला का भ्रमण कर सीएम योगी ने श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। सीएम योगी की जानी पहचानी आवाज सुनते ही गोवंश दौड़ते-मचलते उनके पास आ गए।

त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री

सीएम योगी (CM Yogi ) ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और अत्यंत सर्दी के इस मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Related Post

cm yogi

शारीरिक बनावट नहीं करती है क्षमता का निर्धारण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 3, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विश्व दिव्यांग दिवस 2025 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
CM Yogi

जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दें जनप्रतिनिधि : सीएम योगी

Posted by - January 14, 2023 0
गोरखपुर। सांसदों-विधायकों के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोरखपुर मंडल की विकास परियोजनाओं…
CM Yogi

यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए 9 स्ट्रैटेजी पर काम कर रही योगी सरकार

Posted by - August 18, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम योगी…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- गरजते थे आजमगढ़ में और बरसते थे इटावा में

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma ) ने विधान सभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद…