CM Yogi performed Mahanisha Puja

सीएम योगी ने की महानिशा पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न

132 0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर पारंपरिक ‘महानिशा पूजा’ की। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं। मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ अनुष्ठान संपन्न हुए।

इससे पहले, लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचने से पहले कुसम्ही वन स्थित बुढ़िया माई मंदिर में पूजा की। गर्भगृह में पूजा-अर्चना और अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर माथा टेकने के बाद योगी रात भर चलने वाले अनुष्ठान में शामिल हुए।

cm yogi performed mahanisha puja at gorakhnath

दो घंटे से ज्यादा समय तक चली इस विस्तृत पूजा में भगवान गणेश, देवी दुर्गा, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण, भगवान कृष्ण, नवग्रह, शिव-शक्ति, काल भैरव, अस्त्र-शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर और अन्य देवताओं की उपासना शामिल थी। हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर पूजन किया और शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटकर आदिशक्ति मां दुर्गा से लोकमंगल की प्रार्थना की।

PunjabKesari

महानिशा पूजा का अनुष्ठान गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा हवन करके पूर्ण किया गया। समस्त अनुष्ठान श्रीदुर्गा सप्तसती के पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। अंत में आरती एवं क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरित हुआ।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को पारंपरिक बटुक पूजा के साथ छोटी कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन, उपहार और दक्षिणा देकर कन्या पूजन करेंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री विजयादशमी के अवसर पर गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा करेंगे और गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर रामलीला मैदान तक पारंपरिक दशहरा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

Related Post

दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : हाईकोर्ट बोला- भड़काऊ भाषणों देनेे वालों पर दर्ज हो एफआईआर

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून(सीएए) को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़की। इसमें शामिल लोगों पर प्राथमिकी…
PM Modi

स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

Posted by - July 4, 2022 0
नई दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitaram Raju) की 125 वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए…
Flood in UP

पीलीभीत में बाढ़ में फंसे 7 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, मवेशियों को भी बचाया गया

Posted by - July 9, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार बाढ़ (Flood) प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह…