CM Yogi pays tribute to Pt. Chhannulal Mishra

मुख्यमंत्री ने पं. छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

115 0

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। पं. मिश्र का विगत दिनों निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) देर शाम उनके सिद्धगिरी बाग, (बड़ी गैबी) सिगरा स्थित आवास पर गए। मुख्यमंत्री ने स्व. मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पं. मिश्र के परिवार में उनकी बेटी नम्रता, बहन शकुंतला, भांजे गगन समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी ढांढस बंधाया। पंडित छन्नूलाल मिश्र को 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आदि भी मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने निवेशकों से उप्र की विकास यात्रा में भागीदार बनने का किया आह्वान

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुआ है। प्रदेश में 32 लाख 92 हजार…
dr-ram-manohar-lohiya-hospital

UP : लोहिया संस्थान में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खुली हेल्पलाइन डेस्क

Posted by - February 28, 2021 0
लखनऊ। राजधानी में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (lohia institute) ने अपनी इमरजेंसी और ओपीडी सेवाओं में सुधार के…

पश्चिम बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष बोले- CAA में मुस्लिमों को क्यों नहीं शामिल किया?

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच CAA का विरोध सत्ताधारी…
GIDA

सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का इंजन बना ‘गीडा’

Posted by - November 26, 2025 0
लखनऊ । साढ़े तीन दशक पहले स्थापित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) बीते आठ सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…