CM Yogi

भारत छोड़ो आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने निभायी सक्रिया भूमिका: सीएम योगी

209 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक डॉ. नीरज बाेरा, भाजपा नेता अविनाश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

ब्रिटिश सरकार की काफी यातनाएं झेलनी पड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका की वजह से उन्हें ब्रिटिश सरकार की यातना झेलनी पड़ी थी। वर्ष 1952 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बन करके उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था।

उन्होंंने प्रदेश सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री (CM Yogi) बनने के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में अनेक मंत्रालयों को अपना नेतृत्व क्षमता का परिचय दे करके प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दिया है। स्व. बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने गांव से स्कूली शिक्षा अर्जित की।

इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज आ गए। यहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ आजादी के आंदोलन से जुड़ गए। सीएम (CM Yogi) ने कहा कि उन्होंने प्रदेश और देश के विकास के लिए जो योगदान दिया है उनकी स्मृतियों को लगातार हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - August 21, 2023 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अलीगढ़ पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की द्वितीय पुण्यतिथि पर…

सीमा विवाद से मिजोरम में दवाओं की कमी, असम की नाकेबंदी खुलवाने के लिए PM को लिखा पत्र

Posted by - August 4, 2021 0
मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री ललथंगलियाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रियों से असम के साथ चल रही…
राहुल गांधी

युवाओं की आंख में आंख डालकर बात नहीं करते मोदी क्योकि चौकीदार चोर है – राहुल गांधी

Posted by - April 24, 2019 0
उन्नाव। चुनावी दौर में राहुल गांधी ने उन्नाव की सभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने संबोधन से…
Basant Panchami

बसंत पंचमी-अचला सप्तमी स्नान पर्व पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान

Posted by - January 22, 2026 0
प्रयागराज । गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर आयोजित माघ मेले के चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी (Basant…