CM Yogi

उत्तराखंड से पलायन बढ़ना काफी चिंताजनक : योगी आदित्यनाथ

333 0

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को अंबेडकर भवन में आयोजित उत्तराखंड के कार्यक्रम रैबार-6 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, उत्तराखंड में लगातार पलायन का बढ़ना काफी चिंताजनक है। योगी ने कहा, जहां हर तरफ आबादी बढ़ रही है, वहीं उत्तराखंड में लगातार आबादी कम हो रही है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और पलायन को रोकने के लिए कदम उठाए जाने होंगे। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में बहुत सारी संभावनाएं हैं, जिनके माध्यम से पलायन रोका जा सकता है।

स्प्रिचुअल और एडवेंचर टूरिज्म को दें बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा, उत्तराखंड में स्प्रिचुअल और एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में बहुत सारे धार्मिक स्थल हैं। देश और दुनिया में कौन-सा ऐसा सनातनी स्वावलंबी होगा, जो केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री नहीं जाना चाहता है। हर कोई जाना चाहता है, इसीलिए इसको एक पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाए, इसके अलावा उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा सकता है, क्योंकि वहां हर तरफ सुंदर पहाड़ हैं। मैदानी लोगों को इस तरफ आकर्षित किया जा सकता है।

सोलर एनर्जी को दे सकते हैं बढ़ावा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा, उत्तराखंड के लोगों के सामने रोजगार बहुत बड़ा मुद्दा है। उनकी मजबूरी है कि उन्हें रोजगार और सुविधा के लिए पलायन करना पड़ता है। योगी ने कहा, उत्तराखंड में सोलर एनर्जी को भी बढ़ावा दिया जा सकता है और उत्तराखंड के दक्षिण में जितनी भी पहाड़ियां हैं, उन्हें सोलर एनर्जी का माध्यम बनाया जा सकता है।

वनों के कटान और आग की घटनाओं पर चिंता जरूरी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा, वनों के कटान और वनों में लगने वाली आग को भी रोकने के लिए कदम उठाएं जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ये उत्तराखंड की संपदा हैं, उनके दोहन के सभी को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, अगर इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे तो निश्चित रूप से ये संपदा राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाती रहेंगी।

देश और दुनिया के लिए ‘उत्तराखंड’ नर्सरी की तरह

योगी (CM Yogi)  ने कहा, उत्तराखंड देवभूमि और नैसर्गिक सुंदरता के रूप में ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यह देश और दुनिया के लिए एक नर्सरी की तरह भी है, क्योंकि उत्तराखंड के लोग देश और दुनिया के हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जहां भी वो कार्यरत हैं, उन्होंने पूरे परिश्रम और ईमानदारी से काम किया है।

योगी रामराज्य और हिल मेल का किया विमोचन

यूपी के मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके पहले कार्यकाल पर लिखी पुस्तक योगी रामराज्य और हिल मेल का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  पर बनी एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।

Related Post

CM Dhami

जापान से आपदा प्रबंधन और भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में सहयोग लिया जाए: सीएम धामी

Posted by - November 15, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक क्षेत्र और स्थानीय उत्पादों की वैल्यू एडिशन मार्केटिंग के लिए…
कोरोना पॉजिटिव ने थूका तो हत्या का मुकदमा

कोरोना पॉजिटिव ने यदि किसी पर थूका, तो दर्ज होगा हत्या का मुकदमा : डीजीपी

Posted by - April 6, 2020 0
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सीता राम मरडी ने आज कहा कि राज्य में कोरोना पाजिटिव मरीज के किसी…
Kapkot

कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का अहम पड़ाव

Posted by - February 10, 2026 0
बागेश्वर। सुदूर पर्वतीय क्षेत्र कपकोट (Kapkot) अब एडवेंचर टूरिज्म के राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है। पांच फरवरी से…
CM Nitish Kumar said on Supreme Court's decision

सुशांत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम नीतीश कुमार ने कही यह बात

Posted by - August 19, 2020 0
पटना: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा…
CM Vishnudev participated in the state level traditional Vaidya conference.

हमारे देश की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है वैद्य परंपरा मुख्यमंत्री विष्णु:

Posted by - October 9, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय…