CM Yogi

जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कहा-‘सनातन’ धर्म सत्य है

530 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जन्माष्टमी (Janmashtami) के मौके पर राजधानी लखनऊ के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर लोगों को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, आज जब पूरा देश सकारात्मक दिशा से आगे बढ़ने का काम कर रहा है तब कुछ लोगों को भारत की प्रगति समेत अन्य विकास कार्य अच्छा नहीं लग रहा है।

इन उपलब्धियों पर उनके द्वारा भारत, भारतीयता, यहां की सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का कार्य किया जा रहा है। विरासत को अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है।

लेकिन ये लोग भूल गए कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा? इनको स्वयं अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए।

योगी सरकार ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की थी योजना

गौरतलब है कि, तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि की सनतान धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की गयी थी। इसके बाद से देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निशाना साधा है।

Related Post

CM Yogi

चाभी नहीं प्रोडक्शन शुरू करें, यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत के बाजार को है आपका इंतजारः सीएम योगी

Posted by - February 20, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लखनऊ में अशोक लीलेंड की इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम…
CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में उन्नाव के डीएम देवेंद्र पांडेय सस्पेंड

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसी क्रम में उन्नाव के डीएम…

लड़की को छेड़ना पड़ा महंगा, भाजपा सांसद प्रतिनिधि के बेटे को मार मारकर भीड़ ने पहुंचाया थाने

Posted by - July 30, 2021 0
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में छेड़खानी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा सांसद गुमान सिंह…
Hoarding

इकाना होर्डिंग हादसे के बाद नगर निगम सख्त, अवैध होर्डिंग के खिलाफ तेज हुआ अभियान

Posted by - June 6, 2023 0
लखनऊ। राजधानी के शहरी सीमा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले शहीद पथ रोड स्थित इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) के पास एक…