cm yogi

किसानों व श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित था चौधरी चरण सिंह का जीवनः सीएम योगी

411 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश के महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन भारत के मूल्यों व आदर्शों की स्थापना के साथ ही जमीनी धरातल से जुड़े किसानों और श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित था। चौधरी साहब का स्पष्ट कहना था कि देश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडी से होकर जाता है। अन्नदाता किसान गांव का विकास व समृद्धि का आधार है। किसान सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय होना चाहिए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने सोमवार को विधान भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ देश में यूपी के किसानों को प्राप्त हो रहा है। फसल ऋण माफी व एमएसपी का लाभ भी अन्नदाता किसानों को प्रदेश के अंदर देने का कार्य हो रहा है। अब तक दो लाख 12 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को हो चुका है।

डबल इंजन की सरकार ने किया छपरौली चीनी मिल का नवीनीकरण

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि चौधरी साहब की कर्मभूमि छपरौली की चीनी मिल का नवीनीकरण व पुनरोद्धार भी डबल इंजन की सरकार ने ही किया। उनके सपनों को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों, प्रदेश व देश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास व कार्यों के लिए स्मरण करते हुए सीएम ने उनकी स्मृतियों को नमन किया।

सीएम योगी ने नए संसद भवन के उद्घाटन की पूरे देशवासियों को दी बधाई

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक जय प्रताप सिंह, नीरज बोरा आदि मौजूद रहे।

Related Post

कांग्रेस में शामिल

राहुल की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

Posted by - March 27, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले अभिनेता और स्टार्स का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला…

मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं

Posted by - August 20, 2021 0
यूपी के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबानियों की तारीफ थी, उनके इस बयान को लेकर न्यूज नेशन…
नमस्ते इवांका

अब भारत बोलेगा ‘नमस्ते इवांका’, डोनल्ड ट्रंप के साथ बेटी और दामाद भी आएंगे भारत

Posted by - February 21, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप…