cm yogi

सीएम योगी ने अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र को दी श्रद्धाजंलि

450 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार देर शाम आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित बौद्ध विहार शांति उपवन पहुँचे, जहाँ पर उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़कर श्रद्धाजंलि अर्पित करते शोकाकुल परिजनों एवं उनके अनुयायियों को संत्वाना दी।

उन्होंने (CM Yogi) ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों के साथ उनके अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, उ.प्र. के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र का निधन अत्यंत दुःखद है।

शनिवार को त्याग दिया था शरीर

मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदंत शांति मित्र का बुद्ध विहार शांति उपवन स्थित आवास में निधन हो गया। वह करीब 81 वर्ष के थे। संस्थान के सदस्य भगवंत दास शाक्य ने बताया कि बौद्ध गुरु ने शनिवार रात करीब 10 बजे अपना शरीर त्याग दिया था।

Related Post

AK Sharma

महाकुंभ के व्यवस्थापन में नगर विकास विभाग का भगीरथ प्रयास, नगर विकास मंत्री लगातार कुम्भ मेले में कर रहे प्रवास

Posted by - February 4, 2025 0
लखनऊ : तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ (Maha Kumbh) के व्यवस्थापन, सफाई, स्वच्छता के लिए नगर विकास विभाग भगीरथ प्रयास कर रहा…
CM Yogi

’सीएम युवा’ बनेगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का आधार- सीएम योगी

Posted by - March 21, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्री अयोध्याधाम के श्री राम कथा पार्क में आयोजित एक भव्य…