cm yogi

सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि

405 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने जीपीओ स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। स्कूली बच्चों ने वैष्णव जन समेत कई भजन प्रस्तुत किए।

राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित रहे राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा के समक्ष कुछ देर बैठकर बच्चों के भजनों को भी सुना। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

cm yogi

राष्ट्रपिता के चिंतन में मनुष्यता व समरसता का आह्वान

सीएम योगीआदित्यनाथ ने ट्वीट कर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। ट्वीट में सीएम ने कहा कि बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है।

cm yogi

उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

Related Post

yogi cabinet

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे कैशलेस इलाज

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों (Teachers) और शिक्षणेत्तर कर्मियों को बड़ी राहत दी…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का BJP पर हमला: ‘जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता’

Posted by - March 18, 2021 0
 नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को फिर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को…
प्रियंका चतुर्वेदी

पार्टी से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका, कहा – पार्टी में गुंडों को मिल रही तवज्जो

Posted by - April 17, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की सरगर्मी के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है ।…