CM Yogi

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

355 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा: सीएम योगी

बता दें कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने तीसरी बार रामलला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। पुनः मुख्यमंत्री (CM Yogi)  11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके अगले दिन उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किये थे।

Related Post

AK Sharma

विद्युत चोरी में संलिप्त लोग विभाग के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे, यह अब मंजूर नहीं होगा: एके शर्मा

Posted by - August 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था…
Kushinagar International Airport

कुशीनगर को मिला International Airport का लाइसेंस, अब हो रहा उद्घाटन का इंतजार

Posted by - February 24, 2021 0
कुशीनगर। जिले के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की चुनौतियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में महानिदेशक नगर विमान…
CM Yogi

सीएम योगी ने हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ का किया शुभारंभ

Posted by - April 18, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र…