CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, उतारी आरती

348 0

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई।

सावन के पहले सोमवार पर शहर में आए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन के बाद विग्रह की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक किया।

सीएम योगी  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में :फोटो बच्चा गुप्ता

वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पूजन अर्चन के बाद बाबा से लोकमंगल की कामना की।

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री (CM Yogi) को देख कतारबद्ध शिवभक्त हर-हर महादेव का नारा लगाते रहे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा बोले, पिछली सरकारों ने बोए बबूल के कांटे, योगी सरकार इन्हें कर रही है दूर

Posted by - July 29, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश…
CM Yogi

पौष पूर्णिमा पर महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

Posted by - January 13, 2025 0
लखनऊ। विश्व के सबसे विशाल, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’ (Maha Kumbh) का सोमवार तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो…
CM Yogi

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार

Posted by - September 18, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को वन नेशन, वन इलेक्शन (One Nation One Election) के प्रस्ताव को…