CM Yogi met the victim's family of Bahraich violence

बहराइच हिंसा के पीड़ित परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात

182 0

लखनऊ। बहराइच हिंसा के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में रामगोपाल मिश्रा के परिजनों से सीएम योगी (CM Yogi) ने मुलाक़ात की। इस दौरान भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी साथ में मौजूद रहे। मृतक के परिजनों ने राजधानी लखनऊ में सीएम से मुलाकात की है। इस दौरान रामगोपाल मिश्रा के माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे और न्याय की गुहार लगाई।

बहराइच हिंसा में मारे गए मृतक राम गोपाल मिश्रा के माता-पिता और पत्नी के साथ महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने सीएम आवास 5 कालिदास, मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के परिजनों ने नम आंखों से सीएम को पूरी घटना बताई है। इस पर सीएम योगी (CM Yogi) ने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इजराइल के राजदूत ने सीएम योगी से की मुलाकात

साथ ही सीएम योगी ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा जताया है। मुलाकात के बाद बाहर निकले पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने कहा कि सीएम योगी (CM Yogi) ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया है।

Related Post

mamta banerjee

सब कुछ बिक जाएगा बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘झूठ की फैक्टरी’ बची रहेगी : ममता

Posted by - March 23, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) । पश्चिम बंगाल में चुनाव में सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख…
Expressway

एक्सप्रेसवेज को सुलभ परिवहन के साथ ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में विकसित कर रही है योगी सरकार

Posted by - May 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्सप्रेसवेज (Expressway) को न केवल सुलभ परिवहन का साधन बना रही है, बल्कि इन्हें…
CM Yogi

आज ‘नया भारत’ पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा हैः मुख्यमंत्री

Posted by - April 27, 2025 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा की।…