Yogi Adityanath

सीएम योगी का कोरोना काल में ट्रेस ,टेस्ट और ट्रीट का मंत्र रहा क़ामयाब   

632 0

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का शहरों के कुशल प्रबंधन का परिणाम आने लगा है। वाराणसी स्मार्ट सिटी (Varanasi Smart City) को कोविड-19 के दौरान कुशल प्रबंधन के लिए “कोविड इनोवेशन अवार्ड” (Covid innovation award) से नवाज़ा गया है। इसके अलावा वाराणसी स्मार्ट सिटी को अपनी कुशल कार्यप्रणाली एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु “स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड” एवं द्वितीय चरण में चयनित होने वाले शहरों में “सिटी अवार्ड” (City award) एवं जल संरक्षण हेतु “वॉटर श्रेणी” में भी पुरस्कृत किया गया है।

शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “स्मार्ट सिटी-स्मार्ट अर्बनाइजेशन” कार्यक्रम में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह में सूरत में सोमवार को दिया गया है। पुरस्कार 2020-21 के लिए दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोविड -19 महामारी के दौरान ट्रेस ,टेस्ट और ट्रीट का मंत्र इतना कामयाब रहा है कि, ये लोगों की जीवन बचाने के साथ  जीविका भी बचाया।

खुद योगी आदित्यनाथ कोरोना काल के दौरान कई बार वाराणसी का दौरा किये और काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों  के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसका परिणाम ये आया है कि वाराणसी स्मार्ट सिटी को कोविड-19 महामारी के दौरान काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर द्वारा कुशल प्रबंधन एवं श्रेष्ठ कार्य करने हेतु “कोविड इनोवेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।

कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन के दौरान काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर, वाराणसी के लिए बतौर “इंटीग्रेटेड वॉर रूम” की तरह काम कर रहा था जहाँ, जिला प्रशासन, आपात सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग, टेलीमेडिसिन, नगर निगम सम्बंधित सुविधाएं, खाद्य आपूर्ति, आदि का संयोजन किया गया था। इसके अलावा ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जी०आई०एस०) द्वारा संक्रमितों की ट्रैकिंग, क्लस्टर मैपिंग आदि का कार्य किया गया।  इसके साथ ही  वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा ड्रोन से कन्टेनमेंट ज़ोन का सैनिटिज़ेशन एवं दवा डिलीवरी, सेफ काशी एप्प, सिटी सर्विलांस, हॉस्पिटल मॉनिटरिंग आदि के कार्य भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर द्वारा किये गए।

सोमवार 18 अप्रैल को सूरत में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरदीप सिंह पुरी ,मंत्री, शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, श्री कौशल किशोर ,राज्य मंत्री, शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, दर्शना जारदोश, रेल राज्य मंत्री, भारत सरकार समेत गुजरात सरकार के अन्य मंत्री, व अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: S. S. Sandhu ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

पुरस्कार पाने के बाद वाराणसी  नगर आयुक्त/सीईओ, वाराणसी स्मार्ट सिटी, प्रणय सिंह ने बताया की यह अत्यंत हर्ष का विषय है की वाराणसी स्मार्ट सिटी को इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में चार श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। मुख्य महाप्रबंधक डॉ० डी० वासुदेवन ने इस पुरस्कार को समस्त काशी का पुरस्कार बताया। इस मौके पर वाराणसी स्मार्ट सिटी के  संदीप कुमार (महाप्रबंधक-वित्त एवं लेखा),  शाकम्भरी नंदन सोंथालिया (जनसम्पर्क अधिकारी) एवं डॉ० संतोष त्रिपाठी (प्रबंधक-जी०आई०एस०) मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: चौकी के अंदर प्रभारी लड़ा रहे थे जाम, विधायक को देखते ही उतरा नशा

Related Post

Union Minister Prahlad Joshi reached Maha Kumbh

महाकुम्भ के महाआयोजन से उत्तर से दक्षिण भारत तक सनातन का उत्साह चरम पर

Posted by - February 18, 2025 0
महाकुम्भनगर: दुनिया के सबसे बड़े समागम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दिव्य और नव्य…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…
CM Yogi

नशे के विरुद्ध ‘योगी का युद्ध’, 23 दिन में 12 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

Posted by - August 25, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। सरकार…