CM Yogi

CM योगी ने कोरोना से निपटने के लिए रणनीति में किया बड़ा बदलाव

685 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (COVID-19) की तेज रफ्तार से निपटने के लिए योगी सरकार लगातार कई मोर्चों पर जुटी हुई है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

उन्होंने उच्चस्तरीय टीम-11 का पुनर्गठन करते हुए टीम-9 (Team-9) बना दी है। इस नई टीम को सीएम योगी (CM Yogi) ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम लोगों को कीं कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। टीम के जिम्मेदार अफसर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों तक मदद पहुंचाएं।

सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने आम लोगों तक हर तरह की सीधे सहायता पहुंचाने के लिए टीम-9 को पूरी जिम्मेदारी दी है। टीम न-9 में चिकित्सा शिक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में अफसरों की कमेटी बनाई गई है।

आम लोगों को तत्काल भर्ती कराने, उनको ज़रूरी दवाएं दिलाने, अस्पतालों को ऑक्सीजन दिलाने, होम आइसोलेशन में लोगों तक आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता कराने के लिए टीम नाइन के अलग-अलग सदस्यों को जवाबदेह बनाया गया है।

सीएम भी हुए पूरी तरह स्वस्थ

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबर गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के फौरन बाद सीएम योगी फील्ड में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Posted by - December 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज अपने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन, केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन…
Kamala Harris

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पहली महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन रचा इतिहास

Posted by - November 8, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 77 साल की उम्र में 46वें राष्ट्रपति का चुनाव जीत इतिहास रच…
UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनियाभर के मेहमान देखेंगे प्रदेश का कौशल

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बढ़ती कौशल क्षमता और नवाचार अब विश्व के सामने अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। आगामी…