CM Yogi

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

403 0

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 250 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। सीएम ने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।

शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में वहां जुटे सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। ध्यान से उनकी बातें सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने आत्मीयता से सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक कचरे से सड़क सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देकर नई मिसाल पेश कर रही योगी सरकार

उन्होंने (CM Yogi) पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी तो जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़े कुछ मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्यवाही में कोताही नहीं होनी चाहिए।

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा।

इस दौरान कुछ लोगों के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी (CM Yogi) ने प्यार, दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।

Related Post

Shubendu Adhikari

शुभेंदु का बड़ा आरोप- ममता ने छिपाई जानकारी, रद्द हो नामांकन

Posted by - March 15, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata  Banerjee) के खिलाफ…
Maha Kumbh

महाकुम्भ-2025: श्रद्धालुओं व पर्यटकों को 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी में मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं

Posted by - December 18, 2024 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) महापर्व के आयोजन को अब कुछ दिन ही शेष बचे…
AK Sharma

मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में बन रहा है आत्मनिर्भर: एके शर्मा

Posted by - June 11, 2023 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 09…