CM Yogi

जनता दर्शन में योगी बोले, जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

477 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को यहां कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के हर हाल में सुनवाई व निस्तारण के निर्देश दिए।

रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है।

लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

Related Post

अमित शाह

आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध: अमित शाह

Posted by - November 29, 2019 0
लखनऊ। 47वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस-2019 का समापन अवसर पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर संत गदगद, सीएम योगी को दिया श्रेय

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को प्रयागराज स्थित महाकुम्भ नगर पहुंचे, यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक…
Digital Liabrary

सभी जिलों में खुल जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवा घर बैठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के…