CM Yogi

बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे : सीएम योगी

419 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का उपचार अच्छे से अच्छे चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए। इसके लिए पैसे की कमी बाधा नहीं बनेगी। शुक्रवार को जनता दर्शन (Janta Darshan) में एक महिला ने अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की तो मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया, ‘आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे।’

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में करीब 250 लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सब की बात सुनी। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि बिलकुल मत घबराइए, परेशान मत होइए, हर मामले में प्रभावी कार्यवाही कराई जाएगी।

उन्होंने प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक समाधान कराएं।

जनता दर्शन में हमेशा की तरफ इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। एक महिला ने मुख्यमंत्री (CM Yogi)को बताया कि उसका इलाज अपोलो में चल रहा है। सीएम ने महिला से पूछा कि क्या उसके पास आयुष्मान कार्ड है? जवाब में महिला के नहीं कहने पर सीएम ने कहा कि आप अच्छे से उपचार कराइए, परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पैसा हम देंगे।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज का इस्टीमेट, प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में एक महिला ने आवास की समस्या बताई तो सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही उसके अपने आवास का सपना पूरा किया जाएगा।

सीएम योगी कल लखनऊ से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Related Post

AK Sharma

सनातन संस्कृति में पर्व और त्योहार को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर मनाए जाते: एके शर्मा

Posted by - November 7, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को शाम 7:00 बजे लखनऊ में डालीगंज…
AK Sharma

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर: एके शर्मा

Posted by - April 8, 2025 0
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुँचकर…
उद्धव ठाकरे

शिवसैनिक बनाएंगे राम मंदिर की ईटें, इंतजार करवाना सही नहीं – ठाकरे

Posted by - September 16, 2019 0
मुंबई। राम मंदिर को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उम्मीदें बढ़ गई हैं मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते…
CM Yogi in janta darshan

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा

Posted by - October 2, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अफसरों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में…
भाजपा उम्मीदवार रवि किशन

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन का पर्चा हो सकता है रद, जानें क्या है मामला

Posted by - May 3, 2019 0
गोरखपुर। शैक्षिक योग्यता को लेकर गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन पर भी सवाल उठा है। कुशीनगर के एक युवक…