CM Yogi

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों से बोले- हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए

502 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे।

जनता दरबार में सीएम योगी।

उन्होंने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी। रविवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

जनता दरबार में सीएम योगी।

विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।

Related Post

Jamboree

सिर्फ आयोजन नहीं, ‘जम्बूरी’ बनेगा युवाओं के जीवन में बदलाव की प्रक्रिया

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवंबर 2025 में आयोजित होने जा रही 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (Jamboree) केवल एक शिविर…
SURABHI NARSHIMHA

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वनदेवी ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया

Posted by - March 20, 2021 0
हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी  और टीआरएस उम्मीदवार सुरभि वनदेवी (Surabhi Vani Devi) ने स्नातक एमएलसी निर्वाचन…
cm yogi

डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभागः सीएम योगी

Posted by - October 26, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों के प्रसार को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वास्थ्य विभाग…
योगी सरकार ने दी मंजूरी

दुष्कर्म पीड़िताओं को जल्द न्याय दिलाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

Posted by - December 9, 2019 0
लखनऊ। लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले से पूरा देश अक्रोश में…
India Food Expo

कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार

Posted by - October 29, 2022 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन, इंडिया फूड एक्सपो-2022 (India Food Expo) एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों…