CM Yogi

सीएम योगी ने मिशन महिला सारथी किया लॉन्च, कहा- संकट के समय जो खड़ा हो, वही आपका साथी है

282 0

अयोध्या। रामनगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज मिशन महिला सारथी को लॉन्च किया है। यहां राम कथा पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि महिला वह काम नहीं कर सकती हैं, परिवहन निगम वह काम कर रहा है। अब महिला चालक भी हैं और परिचालक भी हैं।  उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पूरी टीम को बधाई देता हूं। इससे महिलाएं स्वावलंबी होंगी और उनका सम्मान होगा। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, सर्वांगीण विकास ऊंचाइयों को छूते हुए विकास होगा।

अब तो बेटियां पायलट भी बन चुकी हैं: सीएम योगी (CM Yogi)

अयोध्या में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ा ये ऐसा मुद्दा है जो प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अभियान से उसे निरंतर आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों को सेवाएं दी गई हैं, जो अब परिवहन निगम द्वारा बसों में महिला चालकों, परिचालाकों से भी साकार हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बेटियां अब तो पायलट भी बन चुकी हैं।

Image

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे बस स्टेशन: सीएम योगी (CM Yogi)

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि परिवहन निगम की पहली बस 1947 में चल चुकी थी। तब से अब तक एक लंबी दूरी को परिवहन निगम ने तय किया है। तब ये एकमात्र साधन हुआ करता था। परिवहन निगम की बस से ही लोग चलते थे। हम सभी लोग अधिकतर परिवहन निगम की बसों से ही चले हैं और आज जब हम परिवहन निगम की बात करते हैं तो उसमें एक नई प्रगति, एक नया कार्य करते हुए काम कर रहे हैं। अब बस स्टेशन भी एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे। अपनी टेक्नोलॉजी को अपनाने का कार्य चल रहा है।

लॉकडाउन में दिखी थी परिवहन निगम की कार्यक्षमता

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि अब डीजल से बसें इलेक्ट्रिक की तरफ जा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक बसों का भी परिवहन निगम संचालन करता दिखाई देगा। उसमें आवाज भी नहीं होता और गति भी समान रहती है। परिवहन निगम की कार्यक्षमता को हमने कुंभ में भी देखा। तब संगम में स्नान करने प्रयागराज के अलग-अलग स्थान में जाने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ था। तब इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना आई थी। उस दौरान भी जब 40 लाख लोग, अलग-अलग राज्यों से जुड़े लोग अन्य राज्यों से विस्थापित हुए थे, तब परिवहन निगम ने इस चुनौती को स्वीकार किया था। सभी लोगों को घर तक परिवहन निगम की बसों ने पहुंचाने का काम किया था।

इलेक्ट्रिक बसों के लिए 400 करोड़ रुपए दिए

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि संकट के समय जो खड़ा हो, वही आपका साथी है। जो संकट में धोखा दे, वह आपका साथ ही नहीं हो सकता। आज संकट के साथी में सारथी के रूप में भी मिशन शक्ति के प्रति बिटिया स्वयं इस गाड़ी को चलाते हुए दिखाई देंगी। आज उत्तर प्रदेश में 51 बस परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो रही हैं। हमने 400 करोड़ रुपए सेंक्शन किए हैं। अब इलेक्ट्रिक बस भी आएंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बस की अपनी पॉलिसी बनाई है। इसमें डीजल, पेट्रोल, सीएनजी भी नहीं लगता। यह बिजली से चार्ज होगी और एक बार में 300 किलोमीटर आसानी से चल सकती है। जो व्यक्ति इस बस को खरीदेगा, उसे 20 लाख रुपए तक सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी जगह बनवाए जाएंगे।

Related Post

On the conclusion of Navratri, cheers echoed in the devi mandirs

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और नारी…
Keshav Maurya

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का मान: उपमुख्यमंत्री

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ/जर्मनी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि जर्मनी प्रवास के दौरान वैश्विक निवेशकों के…

सुलतानपुरः सीएम केजरीवाल को मिली जमानत, 3 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Posted by - October 25, 2021 0
सुल्तानपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में एक मुकदमे में…