cm yogi

सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, रैली को दिखाई हरी झंडी

273 0

गोरखपुर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) की शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जिला अस्पताल परिसर से किया। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान मच्छरों के नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) के दौरान सफाई, फागिंग, जलभराव को खत्म करने आदि के उपायों पर जोर दिया जाता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, नगर निकाय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पशुपालन और कृषि विभाग भी शामिल हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान और नोडल अध्यापकों का प्रशिक्षण कराया गया है। ब्लॉक स्तरीय अफसरों को अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के लिए भी प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने (CM Yogi) मंगलवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष संचार अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, भाजपा के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहें।

सीएम योगी की लोकप्रियता में भारी इजाफा, इंस्टाग्राम पर हुए 7 मिलियन फॉलोअर्स

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने कहा कि बुखार होने पर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद दी जाती है। तीव्र बुखार के रोगियों को ब्लॉक स्तर पर बने ईटीसी और मिनी पीकू पर भर्ती कर समुचित उपचार कराना है। लोगों को प्रेरित करें कि घर में कहीं भी साफ पानी इकट्ठा न होने पाए। जहां भी डेंगू के केस मिले हैं वहां बचाव की गतिविधि अवश्य हो जानी चाहिए।

Related Post

AK Sharma

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर: एके शर्मा

Posted by - April 8, 2025 0
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुँचकर…
AK Sharma

एके शर्मा ने वाराणसी के मैदागिन स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सोमवार को देर रात वाराणसी पहुंचकर वहां पर उन्होंने मैदागिन स्थित 33/11…
Temple Museum

कैबिनेट के फैसले से अयोध्या के संत समाज और व्यापारियों में खुशी की लहर

Posted by - December 2, 2025 0
लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) में योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय (Temple Museum) को अतिरिक्त जमीन देने के फैसले…

ट्यूनीशिया में बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति कैस सईद ने किया नियुक्त

Posted by - September 30, 2021 0
ट्यूनिश। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली…