CM Yogi in Bharatpur

कांग्रेस नहीं चाहती देश की समस्याओं का समाधान हो : योगी

373 0

भरतपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश की समस्याओं का समाधान हो क्योंकि कांग्रेस खुद अपने आप में एक समस्या है।

श्री योगी (CM Yogi) रविवार को भरतपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में वैर भुसावर विधानसभा क्षेत्र के हलैना में आयोजित जनसभा में कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबी के नाम पर राजनीति की है। देश के विकास में कांग्रेस का कोई सहयोग नहीं रहा है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त की गई, पत्थरबाज़ी समाप्त हुई अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है, इससे किसानों का सम्मान बढ़ा है, यह गरीबों और मज़दूरों का सम्मान है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बन रहा है भारत: सीएम योगी

अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए श्री योगी (CM Yogi) कहा कि राम मंदिर का निर्माण श्री मोदी ने करवाया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस वाले कभी राम मंदिर का निर्माण करवा पाते? उन्होंने कांग्रेस को धर्म विरोधी बताते कहा कि भरतपुर ब्रज मंडल का भाग है।

मथुरा है, वृंदावन है, बरसाना है, गोकुल है, लेकिन कांग्रेस ने यह कह कि राम और श्रीकृष्ण हुए हीं नहीं हमारे आराध्यों का बहुत बड़ा अपमान किया है। कांग्रेस के लोग हमारे इतिहास और विरासत पर ही प्रश्न खड़ा करने का प्रयास करते है।

Related Post

CM Dhami

जौनसार-बावर केवल प्राकृतिक सौंदर्य का क्षेत्र नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है : मुख्यमंत्री

Posted by - June 8, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शिरकत करते…
online trading

ऑनलाइन ट्रेडिंग बैन करे केन्द्र सरकार : व्यापार मंडल

Posted by - January 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापार मंडल…
CM Dhami

राखी, राहत और रिश्ता – आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

Posted by - August 8, 2025 0
धराली (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे…
CM Dhami

पीएम के नेतृत्व में नारीशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है: धामी

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025:…
election budget

चुनावी बजट तो यह भी है

Posted by - February 4, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पहले बजट चुनाव की लेखा-बही हुआ करते थे। योजनाएं कुछ…