CM Yogi

एथेनाल प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा-सहजनवा का विकास ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में होगा

332 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर में 1,200 करोड़ की लागत से 31 एकड़ भूमि में विस्तृत एथनॉल, ई.एन.ए. एवं बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि, यह प्लांट क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों के जीवन में भी समृद्धि आएगी। एथनॉल उत्पादन के माध्यम से भारत की ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से डीजल/पेट्रोल के लिए हमें दूसरों देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने पिछली बसपा और सपा की सरकारों पर निशाना भी साधा। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि, छह वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में निवेश दूर की कौड़ी थी। लचर कानून व्यवस्था के चलते लोग यहां उद्योग लगाने, कारोबार करने में डरते थे। जब उद्यमी और व्यापारी ही सुरक्षित नहीं थे तब उनकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहती। पर, छह सालों में यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर बनी है। हर निवेशक यूपी आना चाहता है, अधिकाधिक निवेश करना चाहता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि छह साल पहले सपा-बसपा की सरकारों में यूपी के लोगों के सामने पहचान का संकट था। यहां के नौजवानों को देश में कोई ठौर ठिकाना नहीं मिलता था। दूसरे राज्यों में लोग किराए पर मकान नहीं देना चाहते थे। हॉस्टल मिलने में दिक्कत होती थी। उसे पहचान छुपाने को मजबूर होना पड़ता था। आज नौजवानों के सामने पहचान का कोई संकट नहीं। वह शान से खुद को यूपी वाला बताता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर 10 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यूपी में निवेश के प्रति बढ़े आकर्षण से 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इस निवेश से एक करोड़ नौजवानों को नौकरी व रोजगार की सुविधा मिलेगी। यूपी के नौजवानों को मुंबई, पंजाब, सूरत या बेंगलुरु जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उसे अपने ही जिले में रोजगार मिल जाएगा।

ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में होगा सहजनवा का विकास

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि नए एथेनाल प्लांट की शुरुआत होने से सहजनवा का विकास ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में होगा। ग्रेन बेस्ड एथेनाल प्लांट लगने से अन्नदाता किसानों की आमदनी तो कई गुना बढ़ेगी ही, ऊर्जा व पेट्रोलियम के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। यही नहीं पेट्रो पदार्थों के लिए विदेश जाने वाला पैसा किसानों को जेब मे जाएगा। किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। किसानों को वेस्ट से भी कमाई होगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों में देश की तस्वीर बदल गई है। दुनिया के लोगों का भारत के प्रति नजरिया बदला है। भारत विकास के नए-नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आज अपना देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आजादी के अमृत वर्ष महोत्सव में दुनिया की सर्वाधिक अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति व रिसर्च की ताकत पर अधिकार रखने वाले जी-20 के देशों की अगुवाई का अवसर देश को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि अगले 25 वर्षों अर्थात अमृतकाल में हम कैसे भारत का निर्माण चाहते हैं। विकसित भारत में विकसित उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमें उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना है।

योगी सरकार ने सस्ते उप खनिजों के लिए 790 नये खनन क्षेत्र किए चिन्हित

अपने संबोधन में सीएम योगी (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का भी उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं को नशे तथा गलत संगत से दूर रहकर विकास की सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जुड़ने की अपील की।

Related Post

Mahayogi Gorakhnath University

क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया से महायोगी गोरखनाथ विवि ने डिजिटली किया एमओयू

Posted by - October 25, 2024 0
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) गोरखपुर एवं क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया (Quest International University Malaysia) के बीच शैक्षणिक…
CM Yogi

मैंने पहले कहा था कि संत नेतृत्व करेंगे तो महाकुम्भ को देवों व पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगाः मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जिसने समृद्ध विरासत को अपनी आंखों के…
Canvas painting competition

लोक कला संग्रहालय मे कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by - September 25, 2022 0
लखनऊ। लोक कला संग्रहालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता (Canvas painting…
Yogi Government

प्रशिक्षण केंद्र पर ही इच्छुक युवाओं से बैंक पूरी कराएंगे लोन की औपचारिकता

Posted by - April 7, 2022 0
लखनऊ: “हर परिवार, एक रोजगार/स्वरोजगार” योगी सरकार-2 (Yogi Government) का संकल्प है। ऐसा तभी संभव है जब युवा खुद का…