CM Yogi

बुलंदशहर से पीएम देंगे हजारों करोड़ की सौगात, सीएम ने परखी तैयारियां

346 0

बुलंदशहर । आगामी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहां पुलिस शूटिंग रेंज ग्राउंड स्थित पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सीएम ने इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रस्तावित जनसभा स्थल पर की जा रही तैयारियों के लिए जनप्रतिनिधियों, संगठन कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देशित किया कि जनसभा में प्रतिभाग करने वाली जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था करने के उन्होंने निर्देश दिए और बैठक में उपस्थित मण्डल के अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण पूरा कराया जाए।

समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को आयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद 25 जनवरी को प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तर प्रदेश में होंगे। पीएम मोदी बुलंदशहर और मेरठ मंडल के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का लोकार्पण, अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री यहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।

जन्मभूमि परिसर में लगाए जा रहे साढ़े सात हजार से अधिक पौधे

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम में आने वाली गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था को देखा और पार्किंग को कार्यक्रम स्थल के समीप तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर कार्य करने वाले निर्माण श्रमिकों के बच्चों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और एक बच्चे से 2 का पहाड़ा भी सुना, उन्होंने बच्चे को टाफी देकर उसका हौंसला भी बढ़ाया।इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया

Posted by - November 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने संचारी रोगो की रोकथाम के लिए लखनऊ…
Swami Adhokshajanand

योगी और मोदी के राज में आज देश और प्रदेश में आनंद ही आनंदः स्वामी अधोक्षजानंद

Posted by - December 31, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) का महाआयोजन अब बस चंद दिन दूर है और महाकुम्भनगर में पूज्य संतों का…
Blood Donation

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

Posted by - April 17, 2026 0
सिविल चिकित्सालय रक्तकेंद्र की टीम ने आज दिनांक 16/0 4/2026 को बंसल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हरिओम सेवा…
विजन डॉक्यूमेंट

कांग्रेस के विजन डॉक्यूमेंट ‘सुरक्षित भारत’ की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के हीरो ने गिनाई खूबियां

Posted by - April 21, 2019 0
नई दिल्ली। ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के हीरो रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने रविवार को कांग्रेस पार्टी विजन डॉक्यूमेंट जारी…