cm yogi

सीएम योगी ने निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

403 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर में निर्माणाधीन जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बने हैलीपैड पर उतरा।

यहां निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सीएम योगी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां से वह इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे, जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे 50 देशों के 1500 प्रतिभागी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने निर्माणाधीन जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण संबंधी कई दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इंजीनियर समेत श्रमिकों से बातचीत भी की। साथ ही बैठक कर निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा की।

cm yogi

इसके बाद सीएम योगी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय का रूख किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  सोमवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस-2022)  की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

cm yogi

यहां उन्होंने (CM Yogi) अधिकारियों को तैयारी संबंधी कई अहम दिशा निर्देश दिये। मालूम हो कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्य के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आईडीएफ डब्ल्यूडीएस-2022 सम्मेलन सोमवार से 15 सितंबर तक चलेगा।

समाधान सप्ताह की मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी

इसमें दुनिया और भारतीय डेयरी से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे, जिसमें उद्योग जगत के लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शामिल होंगे। सम्मेलन ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ विषय पर केंद्रित है। सम्मेलन में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

Related Post

Urban facilities

नगर विकास विभाग के तहत शुरू की जा रही है ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) प्रदेश के नवसृजित नगर निकायों में शहरी सुविधाएं (Urban Facilities) पहुंचाने के…
Arvind

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार किया ग्रहण

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के नगर विकास (Urban Development) , शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं…
Nagar Nigam Gorakhpur

अनुशासनहीनता के चलते नगर निगम गोरखपुर के अधिशासी अभियन्ता निलंबित

Posted by - December 14, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम गोरखपुर (Nagar Nigam Gorakhpur ) के अधिशासी अभियन्ता (सिविल) अतुल पाण्डेय को अपने पदीय…
rakesh tikait

किसान आंदोलन : समर्थन जुटाने के लिए राकेश टिकैत करेंगे पांच राज्यों का दौरा

Posted by - February 28, 2021 0
गाजियाबाद।  केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने की खातिर…
Neha Sharma

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ पर सभी ने तिरंगे का मान बढ़ाने का लिया संकल्प: नेहा शर्मा

Posted by - August 15, 2022 0
लखनऊ। 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश नगर निकाय की निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने सोमवार…