CM योगी ने किया मथुरा में 100 बेड के कोविड अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन

1760 0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करते रहने की अपील की और कहा कि राज्य में अब तक पांच करोड़ लोगों को संक्रमण रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

योगी ने वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में साध्वी ज्तम्भरा द्वारा स्थापित 100 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड अस्पताल (Covid Hospital) के आॅनलाइन उद्घाटन के दौरान यह बात कही।

अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से कहा कि  भले सरकार आपको लॉकडाउन के बीच कई छूट दे रही है, लेकिन अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें, मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें और बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश के पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और गांवों में भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Post

auto industry

ऑटो इंडस्ट्री का हब बनेगा पश्चिमी यूपी, विदेशों में होगी सप्लाई

Posted by - November 26, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए पश्चिमी और मध्य यूपी…
CM Yogi

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों का करायें सर्वेक्षण: मुख्यमंत्री

Posted by - February 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों के अध्ययन…