CM Yogi

सीएम योगी ने हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ का किया शुभारंभ

360 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का विधि विधान से शुभारंभ किया। प्रभु हनुमान की नव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 21 अप्रैल को होगी जबकि रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 अप्रैल को होगी। इस दौरान आज से पूर्णाहुति तक विविध प्रकार के पूजन, अधिवास व अनुष्ठान के कार्यक्रम चलते रहेंगे।

18 अप्रैल, गुरुवार से 22 अप्रैल तक होने वाले रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्य दरवाजे पर पूजन करते हुए मंडप प्रवेश किया। इसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच वेदी का पूजन हुआ। हनुमत प्राण प्रतिष्ठा 22 अप्रैल को देवालय में की जाएगी।

यज्ञ गुरुवार शाम से ही शुरू हो जाएगा। इसके पहले गाजे बाजे के साथ गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन के बीच भीम सरोवर से यज्ञ कलश में जल भरा। भीम सरोवर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा यज्ञशाला पहुंची जहां विभिन्न स्थलों पर यज्ञ कलश को विराजमान करवाया गया।

सीएम योगी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन

यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने कमान संभालते हुए मुख्य दरवाजे पर पूजा अर्चना के बाद यज्ञशाला के मंडप में प्रवेश किया। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में आज पंचांग पूजन किया गया।

इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, रामानुज त्रिपाठी, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, अरविंद चतुर्वेदी, रोहित मिश्र, बृजेश मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रांगेश मिश्र, अभिषेक पांडेय, डॉ. हृदय नारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Posted by - June 10, 2023 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) शनिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने उत्तरकाशी में विभिन्न विभागों के स्टालों…
TMC Deligation meet EC

बंगाल चुनाव : केंद्रीय बलों पर भेदभाव का आरोप, चुनाव आयोग के पास पहुंचे तृणमूल नेता

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। टीएमसी की मुखिया और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी गुरुवार को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में तैनात…

राजस्थान: किसानों को लात मारने वाले SDM का हुआ तबादला, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Posted by - July 17, 2021 0
राजस्थान सरकार ने किसानों से तकरार को लेकर विवाद में घिरे सांचोर एसडीएम भूपेंद्र यादव का शुक्रवार को तबादला कर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ मेले में एनसीआर के डॉक्टरों ने दी 3 लाख श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा

Posted by - March 12, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व, महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का प्रधानमंत्री के विजन और सीएम योगी के मार्गदर्शन…