cm yogi

सीएम योगी ने गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का किया उद्घाटन

404 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को गोरखपुर में गोरखनाथ पुलिस स्टेशन (Gorakhnath Police Station) का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना का नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, संभवतः प्रदेश का पहला बहुमंजिला थाना है, जो सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशंड है।

17 करोड़ 10 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बना गोरखनाथ थाने का प्रशासनिक भवन बेसमेंट, भूतल और तीन मंजिल तक विस्तारित है। इसका बेसमेंट एरिया पार्किंग के लिए है।

Image

भूतल पर फीमेल हेल्पडेस्क, पूछताछ व स्वागत कक्ष, एसएचओ रूम, मालखाना, पुरुष लॉकअप, महिला लॉकअप, शस्त्रागार, कार्यालय, इंट्रोगेशन रूम, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। प्रथम तल पर विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस रूम, मीटिंग हाल, फीमेल सब इंस्पेक्टर केबिन व मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक स्थित है। द्वितीय तल पर किचेन, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, वाशिंग लॉबी, पैंट्री युक्त डायनिंग हाल तथा मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक की सुविधा है।

सीएम योगी ने मातृशक्ति को गुरुशक्ति के समान किया प्रतिष्ठित

तृतीय तल पर कुल 40 कांस्टेबल की क्षमता वाले तीन अलग-अलग बैरक, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। एम्स थाना जनपद के नवसृजित थानों में से एक है।

भूतल व दो मंजिल तक निर्मित एम्स थाना के प्रशासनिक भवन पर 5 करोड़ 41 लाख 95 हजार रुपये की लागत आई है। भूतल पर स्वागत कक्ष, टॉयलेट सुविधायुक्त शिकायत कक्ष, टॉयलेट सुविधायुक्त एसओ रूम, एसआई रूम, स्टाफ रूम, मेल लॉकअप, फीमेल लॉकअप, मालखाना, कार्यालय, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है।

Related Post

pushkar singh dhami

सीएम पुष्कर ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Posted by - January 4, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar) ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री…
CM Yogi

सीएम योगी ने वृन्दावन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

Posted by - June 25, 2023 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने रविवार को वृन्दावन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण…
प्राथमिक विद्यालय में पुलिस उपायुक्त ने भेंट की कुर्सी व मेज

प्राथमिक विद्यालय में पुलिस उपायुक्त ने भेंट की कुर्सी व मेज

Posted by - March 11, 2021 0
गोसाईंगंज के गौरिया कला प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त पूर्णेदू सिंह व महिंद्रा ग्रुप ने बच्चों…
CM Dhami

भाजपा राज में हर क्षेत्र का विकास, तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर: सीएम धामी

Posted by - March 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछली सरकारें परियोजनाओं की नींव रखती थीं और चुनाव के…