CM Yogi inaugurated 100 feet high tricolor

यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचे सीएम योगी, 100 फिट ऊंचे तिरंगे का किया उद्घाटन

256 0

देहारादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट तिरंगे का उद्घाटन किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने किया 100 फिट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचकर सीएम योगी ने ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट तिरंगे का उद्घाटन कर दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ किया।

भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी पहुंचे हैं सीएम योगी (CM Yogi) 

बता दें सीएम योगी (CM Yogi) के पैतृक गांव पंचूर में उनकी भतीजी की शादी होनी है। जिसमें शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ पौड़ी पहुंचे हैं। सीएम योगी 6 और 7 फरवरी को पंचूर में भतीजी की शादी में शामिल होंगे। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी (CM Yogi) 

जौलीग्रांट से सीएम योगी (CM Yogi) का हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव के लिए रवाना हुआ। सीएम योगी ने पौड़ी गढ़‌वाल में के वनवासी राम मंदिर पहुंचकर मां गढ़वासिनी देवी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सीएम योगी के साथ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

Related Post

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने लॉकडाउन जल्द खत्म होने का बताया उपाय, वीडियो जारी दिया ये संदेश

Posted by - April 26, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी किया…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी ने ज्ञान, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर दिया ध्यान: भजनलाल शर्मा

Posted by - June 10, 2025 0
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 11वीं…
PRIYANKA GANDHI

PM मोदी 22 साल की एक लड़की के Tweet से दुखी हैं, लेकिन असम की बाढ़ से नहीं: प्रियंका गांधी

Posted by - March 21, 2021 0
जोरहाट । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तीखा हमला करते…