cm yogi

सीएम योगी को भारतरत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से किया सम्मानित

418 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को भारतरत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया है। योगी आदित्यनाथ का यह अवार्ड यूपी विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने लखनऊ से आकर ग्रहण किया।

गुंडाराज खत्म करके प्रदेश को बनाया भयमुक्त : कोविंद

बुद्धांजलि रिसर्च फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रामनाथ कोविंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज खत्म करके प्रदेश को भयमुक्त बनाने का काम किया है। वहीं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मित्र हैं और उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया आज उनके नाम से थर थर कांप रहे हैं।

कार्यालयों में बाबा साहेब की फोटो लगवाना सराहनीय

डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि योगी जी (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमों में डॉ. अंबेडकर की फोटो लगाने का आदेश देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में डॉ. अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र बना कर योगी आदित्यनाथ ने माई साहब डॉ. सविता अंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। योगी आदित्यनाथ आज दलितों-वंचितों के मसीहा बन चुके हैं।

दलित, पिछड़े और वंचितों के हित में कर रहे काम : कैलाश मासूम

बुद्धांजलि फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक कैलाश मासूम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। योगी सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है, सबको साथ लेकर चल रही है। इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा, उदित नारायण और राजपाल यादव सहित देश के अन्य क्षेत्रों से आयी प्रतिभाओं को भी 13वें भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Related Post

भाजपा उम्मीदवार रवि किशन

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन का पर्चा हो सकता है रद, जानें क्या है मामला

Posted by - May 3, 2019 0
गोरखपुर। शैक्षिक योग्यता को लेकर गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन पर भी सवाल उठा है। कुशीनगर के एक युवक…
प्रज्ञा ठाकुर

शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, बोली-उनके कर्मों की सजा मिली

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित…

राममंदिर केस मैंने जिताया और जिताने के बाद मोदी ने सारा अपने हाथ में ले लिया- सुब्रमण्यम स्वामी

Posted by - July 13, 2021 0
राममंदिर मामले पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि ये केस उन्होंने जिताया है। ईटीवी भारत से बातचीत…
Summer Camp

समर कैंप में खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में पारंगत होंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप (Summer Camp) के जरिए खेल-खेल…