CM Yogi

सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों और आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को किया सम्मानित

31 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर अनेक विभूतियों को सम्मानित किया। इन विभूतियों ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होकर उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं आकाशवाणी की सफलता में ‘नींव के पत्थर’ रहे वरिष्ठ लोकसेवा प्रसारकों को भी सम्मानित किया गया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सम्मान पाने वाले लोगों का योगदान खुद के लिए नहीं, बल्कि देश-प्रदेश और विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए है। सीएम ने कहा कि नींव के पत्थरों को ढूंढना व सम्मानित करना गौरव का क्षण होता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों का किया सम्मान-

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पद्म पुरस्कार प्राप्त विभूतियों को सम्मानित किया। सीएम के हाथों मंच पर साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पं. हदय नारायण दीक्षित (उनके पुत्रों अरुण दीक्षित व दिलीप दीक्षित ने ग्रहण किया), प्रो. सोनिया नित्यानंद (कुलपति केजीएमयू), मालिनी अवस्थी (लोकगायिका), अरुणिमा सिन्हा (दिव्यांग पर्वतारोही), डॉ. अनिल रस्तोगी (रंगमंच), रामशरण वर्मा (प्रगतिशील किसान), डॉ. सुनील प्रधान (चिकित्सक), डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. केके ठकराल, प्रो. नवजीवन रस्तोगी, प्रो. शादाब मोहम्मद, सुधा सिंह (खेल), एसएस सरकार (पुरस्कार प्रमोद मिश्र ने प्राप्त किया) को सम्मान मिला। 

आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को भी किया सम्मानित-

सीएम योगी (CM Yogi) ने आकाशवाणी केंद्रों को ऊंचाई देने वाले वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सुशील राबर्ट बनर्जी, सतीश कुमार ग्रोवर, यज्ञदेव पंडित, विजय कुमार बनर्जी, रज्जन लाल, नवनीत मिश्र, भोलानाथ, केवल कुमार को सम्मान मिला।

Related Post

CM Yogi

राम हों या कृष्ण, शंकराचार्य हों या विवेकानंद, युवाओं ने हर कालखंड में दी समाज को नई दिशाः सीएम योगी

Posted by - August 18, 2023 0
लखनऊ/वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि जब मैं युवा साथियों के बारे में सोचता हूं, कहीं से…
International Cricket stadium

अर्ध चंद्राकार स्टेडियम के अनोखे वास्तुशिल्प में डमरू, बेलपत्र और त्रिशूल देखेगी दुनिया

Posted by - September 21, 2023 0
वाराणसी। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बाद अब वाराणसी में बनने जा रहे नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium)…
तेज बहादुर

अब मोदी के खिलाफ ताल नहीं ठोंक पाएंगे तेज बहादुर यादव , जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Posted by - May 1, 2019 0
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से बतौर सपा प्रत्याशी नामांकन करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता पर अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, कहा- सपा प्रमुख मक्खी की तरह कर रहे हैं व्यवहार

Posted by - October 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की…