CM Yogi hoisted the party flag on BJP's foundation day

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया पार्टी का झंडा

242 0

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सम्मुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा की स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में पार्टी का झंडा फहराने के अवसर पर सांसद रविकिशन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही, अजय श्रीवास्तव, ऋषि मोहन वर्मा, बृजेश सिंह छोटू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये सीएम योगी ने कहा, ‘भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों और भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित, राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’

एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा, ‘राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव, मेरी प्रेरणा है। आज भाजपा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि अपने घर/कार्यालय पर भाजपा के ध्वज को फहराएं और हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत (#BJP4ViksitBharat) के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करें। यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।’

Related Post

Jewar Airport

योगी सरकार की पहल से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनेगा देश का सबसे ‘ग्रीन’ एयरपोर्ट

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport…
Rupa Mishra

वित्तीय वर्ष के अंत तक एसबीएम 2.0 अंतर्गत सभी कार्य शुरु हो जाये : रूपा मिश्रा

Posted by - November 20, 2024 0
लखनऊ। विश्व शौचालय दिवस (Wpeld Toilet Day) पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्ञान कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत रूपा मिश्रा…
AK Sharma

सिन्थेटिक बास्केटबॉल, बालीबॉल, हैण्डबॉल कोर्ट की होगी स्थापना, एके शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

Posted by - March 15, 2024 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) कल शनिवार को मऊ जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम…