CM Yogi

उप्र विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक

293 0

लखनऊ। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon Session) सोमवार से शुरू होगा। सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने कहा कि सात अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र (Monsoon Session) का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाएं, बल्कि सदन में उपस्थित भी रहें, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। उन्होंने (CM Yogi) कहा कि सदन में जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान होता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडेय, कांग्रेस की आराधना मिश्रा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

यूपी के 55 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, CM योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

सोमवार से शुरु हो रहा विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। सत्र प्रारम्भ होने से पहले ही विधान भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को ही विधान भवन की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया था।

Related Post

PM

PM नरेंद्र मोदी आज ‘मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ (Maritime India Summit 2021)का…
CM Yogi

भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दें भाजपा को वोटः सीएम योगी

Posted by - April 6, 2024 0
सहारनपुर। संगठन ही सेवा है। कोरोना के दौरान पीएम ने भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को यह मंत्र देकर उन्हें जनता-जनार्दन की…
CM Yogi

श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने की लोक कल्याण की प्रार्थना

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व के अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार प्रातःकाल श्रीनाथ जी (शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन…