CM Yogi

जनजीवन सामान्य, लेकिन सतर्कता की आवश्यकता: सीएम योगी

308 0

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बहराइच में जनप्रतिनिधियों संग बैठक भी की। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ व क्षेत्र की स्थितियों से भी अवगत हुए। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनजीवन सामान्य है, लेकिन सतर्कता की अभी भी आवश्यकता है। जनप्रतिनिधि आमजन के बीच में रहें और विश्वास दिलाएं कि जल्द ही भेड़िए को पकड़ लिया जाएगा। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से जो पात्र अभी बच गए हैं, अभियान चलाकर उन्हें इसका लाभ भी मुहैया कराया जाए।

जनप्रतिनिधियों, प्रशासन व वन विभाग का बेहतर समन्वय

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, जिला, पुलिस प्रशासन व वन विभाग की टीम ने बेहतर समन्वय से इस परिस्थिति का सामना करते हुए आम जनमानस के मन में विश्वास पैदा किया है। वन विभाग व प्रशासन की आगे की रणनीति पर काम कर रही है।

हवाई सर्वे कर लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सबसे पहले हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ व यहां की स्थितियों का जायजा भी लिया। सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ समेत अन्य मुद्दों पर किए जा रहे प्रयासों को लेकर जानकारी हासिल की। सीएम ने जनहानि पर मृतक आश्रितों को दी गई सहायता राशि, घायलों के इलाज व स्वास्थ्य आदि की भी जानकारी ली।

सतर्कता की आवश्यकता, जनजीवन सामान्य

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इन सभी गांवों का सर्वे किया है, जनजीवन सामान्य है। सतर्कता की आवश्यकता है। जब तक क्षेत्र खतरे से मुक्त नहीं हो जाता, टीम सतर्कता के साथ आमजन की सेवा करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को बचाने के लिए यहां कार्य करती रहेगी।

सीएम योगी ने बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवार वालों से की मुलाकात, घायलों का जाना हालचाल

बैठक में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक, बहराइच सांसद आनंद कुमार गोड़, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, रामनिवास वर्मा, विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी, प्रज्ञा त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।

Related Post

सोनिया गांधी

सोनिया की PM मोदी को चिट्ठी- एक वैक्सीन के 3 दाम कैसे? संकट के वक्त मुनाफाखोरी को बढ़ावा दे रहा केंद्र

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) ने कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  को…

गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं लेकिन मुझे किसी को सफाई नहीं देनी

Posted by - October 21, 2019 0
मध्यप्रदेश। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने…
Construction of bypass started from Dohrighat to Muktidham

दोहरीघाट से मुक्तिधाम के लिए बाईपास का निर्माण शुरू, नगर विकास मंत्री ने किया था शिलान्यास

Posted by - September 9, 2024 0
मऊ। स्थानीय नगर पंचायत में सरयू नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर जाने वाले रास्ते पर अब राहगीरों को जाम…
The game of plot allocation is unfolding during Jan Darshan

टिहरी बांध विस्थापितों के भू आवंटन घोटालेबाजों को जेल भेजने की तैयारी में जिला प्रशासन

Posted by - July 26, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के सम्मुख जनता दर्शन कार्यक्रम में टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावित परिवारों को आवासीय…
CM Yogi

संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें: मुख्यमंत्री

Posted by - January 11, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को संगम स्नान के लिए प्रदेश के सभी जिलों से बसें चलाने…