cm yogi

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी

360 0

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला (Ramlalla) के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। महज तीन बाद रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसे में सीएम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

11 दिन में मुख्यमंत्री ने रामनगरी का किया तीसरा दौरा

शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का स्वागत किया। 11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली।

रामलला (Ramlalla) के चरणों में लगाई हाजिरी

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। यहां उन्होंने संतों-महंतों से भी हालचाल जाना। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी।

देवभूमि हुई राममय… घंटाघर पर लेजर से प्रकट हुए श्रीराम

दर्शन-पूजन के दौरान काबीना व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

देशवासियों व प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं और सभी संकल्पना को सिद्ध करने वाला है बजट: एके शर्मा

Posted by - July 27, 2024 0
सिद्धार्थनगर। जिले के भाजपा कार्यालय पर आयोजित केंद्रीय बजट 2024-25 (Union Budget) ) संगोष्ठी एवं मतदाता सम्मान समारोह में प्रदेश…
CM Yogi

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगीबेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण व…
मेडिकल कॉलेज घोटाला

मेडिकल कॉलेज घोटाला: लखनऊ और दिल्ली में सीबीआई ने की छापेमारी

Posted by - December 6, 2019 0
लखनऊ। मेडिकल कॉलेज घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को लखनऊ में छह स्थानों पर छापेमारी…