CM Yogi

Nikay Chunav: सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का गुरुमंत्र

307 0

वाराणसी। निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए जीत का गुरूमंत्र भी दिया। केसरीपुर रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री ने महापौर, सभासद प्रत्याशी, निकाय चुनाव संयोजक, सहसंयोजक और चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों का हाल जानने के बाद जनसंपर्क और संवाद पर खासा जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सुबह-शाम जनसंपर्क और जनसंवाद के लिए टोली बनाकर निकलें।

बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में मुख्यमंत्री: फोटो बच्चा गुप्ता

बैठक में प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री और शहर दक्षिण विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोहनिया के विधायक सुनील पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी, सभी पार्षद के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में मुख्यमंत्री: फोटो बच्चा गुप्ता

इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और देवाधिदेव महादेव काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन किया।

Nikay Chunav: BJP ने जारी की नगर पालिका परिषद अध्यक्षों की दूसरी सूची

ततपश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में पहुंचे और महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज की माता जी के निधन पर शोक जताते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में मुख्यमंत्री: फोटो बच्चा गुप्ता

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां से भाजपा के रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लखनऊ के लिए रवाना हुए।

Related Post

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव बोले- सीएए से बीजेपी हिंदू और मुसलमान के बीच खाई पैदा करने में जुटी

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का कड़ा…
CM Yogi

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण व भूमि अधिग्रहण के कार्यों में लाएं तेजी: मुख्यमंत्री

Posted by - January 3, 2026 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को काशी पहुंचे। उन्होंने यहाँ सर्किट हाउस सभागार में…
Rail Through Raj

आरेडिका के जीएम की पुस्तक का यूनिवर्सल बुक सेलर्स पर विमोचन

Posted by - January 25, 2026 0
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली एवं रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘‘रेल…
International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद

Posted by - September 10, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश के स्टार्टअप्स, उद्योगों और सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व स्थानीय शिल्प कलाओं को अंतरराष्ट्रीय फलक…