cm yogi

सहायता, आत्मीयता व संवेदना की त्रिवेणी में भावुक हई अनुपमा

456 0

गोरखपुर। संकट की हर परिस्थिति में पीड़ित के साथ आत्मीय संवेदना। उसकी भरपूर सहायता। और, उसके साथ सरकार के होने का एहसास। इन सभी वाक्यों को संयोजित करिए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की तस्वीर बरबस सबके मन में उभर जाती है। पीड़ित के साथ खड़े होने की उनकी प्रतिबद्धता का दृश्य रविवार को गोरखनाथ मंदिर में एक बार फिर देखने को मिला।

आग लगने की घटना में नुकसान उठाने वाली महिला कपड़ा व्यवसायी अनुपमा गुप्ता को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सहायता राशि सौंपी, अपनेपन के भाव से उनकी अन्य परेशानियों को भी दूर करने का आश्वासन दिया। सहायता, आत्मीयता व संवेदना की मुख्यमंत्री द्वारा बहाई गई त्रिवेणी में महिला व्यवसायी अनुपमा भावुक हो गईं।

महानगर के रायगंज दक्षिणी (पाण्डेयहाता) में बीते 29 अगस्त को दोपहर बाद करीब 2 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से वैष्णवी साड़ी सेंटर नामक प्रतिष्ठान में आग लग गई थी। इससे दुकान में रखे सामान जल जाने से प्रतिष्ठान स्वामी को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा था। इस दुकान की प्रोप्राइटर श्रीमती अनुपमा गुप्ता पत्नी अरविन्द गुप्ता निवासी रायगंज दक्षिणी (पाण्डेयहाता) हैं। संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री के आदेश से इस संबंध में पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

किडनी,लीवर व बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर के निर्माण कार्य को गति दे रही योगी सरकार

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पीड़ित महिला व्यवसायी अनुपमा गुप्ता को दुख की घड़ी में सम्बल देते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद के रूप में पांच लाख रूपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपमा गुप्ता से अग्निकांड से हुये नुकसान की जानकारी ली।

संवेदना जताते हुए उन्हें भरोसा दिया कि वे चिंता न करें। सरकार उनके साथ खड़ी है। उनके नुकसान की भरपाई के साथ उनकी अन्य जरूरतों को भी पूरा कराया जाएगा। उनके रोजगार को पटरी पर लाने में शासन-प्रशासन से भरपूर मदद मिलेगी।

Related Post

Professor

गुरू जम्भेश्वर व मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में 518 शैक्षिक पदों का सृजन

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद एवं…

कांवड़ यात्रा रद्द करने पर हिन्दू महासभा ने की योगी की निंदा, कहा- कोरोना है तो रोक दीजिए राजनीति

Posted by - July 19, 2021 0
कोरोना संकट को देखते हुए यूपी समेत विभिन्न सरकारों ने कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया, हिन्दू महासभा…
cm yogi

सीएम योगी ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

Posted by - October 16, 2022 0
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जिले…
CM Yogi

पहले उद्योग जगत में विश्वास का था अभाव, आज आत्मविश्वास से हैं लबरेज: सीएम योगी

Posted by - August 29, 2023 0
लखनऊ। वर्ष 2017 में सरकार बनते ही सबसे पहले फिक्की के एक कार्यक्रम में जाने का मौका मिला। उस समय समझ…
srikant sharma

विधान परिषद में जोरदार हंगामा, जवाब नहीं दे पाए श्रीकांत शर्मा

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के अंतर्गत आज बुधवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज…