बीमारू राज्य से बाहर निकलकर उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

357 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोकसेवा आयोग से चयनित एक हजार 354 स्टॉफ नर्सों (Staff Nurses) को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य माना जाता था। मतलब यहां रहने वाले ही बीमार नहीं थे बल्कि राज्य ही बीमार था। आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

उप्र में ही युवाओं को मिले रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि कोरोना कालखण्ड में दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र में उप्र के श्रमिकों के साथ भेदभाव हुआ। देश चिंतित था कि इतनी बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश जाकर कैसे रहेंगे। हम लोगों ने उनकी स्किल मैपिंग कराई। उन्हें रोजगार से जोड़ा। अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गयीं। भाजपा सरकार में एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। पुलिस में एक 60 हजार से अधिक नियुक्ति दी गयी। माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार और बेसिक शिक्षा में करीब डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी गयी। कुल मिलाकर पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरियां दी गयीं।

May be an image of 2 people, people standing and indoor

कोरोना के खिलाफ मजबूत लड़ाई

उप्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की गयीं। कोरोना के दौरान हमने मजबूत लड़ाई लड़ी है। गांव-गांव और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की गयी। कोरोना की जांच गयी। उनका इलाज किया गया। आज हम 1354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। मुझे खुशी है कि इसमें 90 फीसदी महिलाएं हैं। आप ने बेहतरीन प्रशिक्षण लिया है तो नौकरी की कमी नहीं है। मानक के अनुसार भारत के साथ दुनिया भर में डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों की कमी है। उन्हें भरे जाने की जरूरत है। राज्य सरकार के प्रयास की वजह से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हुई हैं।

May be an image of 4 people, people standing, indoor and text that says "रोजगार प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए च स्टा सों प्रदेश तपत रण 5 சO केং कार्य तथ 5"

नवनियुक्त नर्सों को सीख

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि स्टाफ नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होती हैं। उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मरीज के सबसे करीब नर्स ही रहती है। आप का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। आपके व्यवहार से भर्ती मरीज को यह अहसास होना चाहिए कि वह ठीक हो रहा है। अगर डॉक्टर, स्टॉफ नर्स का व्यवहार ठीक नहीं होगा तो मरीज तक ठीक नहीं हो सकता। सिस्टर कहकर आपको पूरा अस्पताल सम्मान भी देता है। इस सम्मान को आपको ही बनाकर रखना होगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से करेंगे। टेली मेडिसिन की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। अगर ऐसा हम कर पाए तो बड़ी आबादी को बीमारी के दौरान इलाज मिल सकेगा। जहां बीमार वहीं उपचार के आधार पर काम करना है। समय पर मरीज का इलाज होने से बीमारी बड़ा रूप नहीं ले पाएगी। बड़े अस्पतालों में भीड़ को आने से रोका जा सकता है। 2017 से पहले जेपनीज इंसेफलाइटिस हजारों मौतें थीं। 2017 के बाद हमारी सरकार ने प्रयास किया गया। आज 95 फीसदी मौतें कम हुई हैं।

May be an image of 8 people and people standing

जल्द होगी एएनएम के 10 हजार पदों पर भर्ती : ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले की सरकारों में सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार था। आज पूरी पारदर्शिता के साथ सबको नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह सब संभव हो पाया है। चिकित्सा विभाग ने खाली पदों को तेजी से भरने का काम किया गया है। आने वाले समय में 10 हजार एएनम के पदों को भरा जाएगा। इस मौके पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

राहुल गांधी

किसान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Posted by - January 9, 2019 0
नई दिल्ली।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर में बुधवार यानि आज किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी…
CM Yogi

सिख जहां भी रहता है, अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और सेवाकार्य के लिए जाना जाता है: योगी

Posted by - January 17, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व (Prakash Parv) पर प्रदेशवासियों को लख…
Siberian birds will stay with us till Maha Kumbh

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। अद्भुत महाकुंभ (Maha Kumbh) का साक्षी बनने लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर का 150 जोड़ा यहां आ चुका है। संगम की…
Ayodhya

रामोत्सव 2024: दौलतपुर की ‘दौलत’ बनेगी अयोध्या को नई पहचान दिलाने का माध्यम

Posted by - January 6, 2024 0
अयोध्या: त्रेतायुग की अयोध्या (Ayodhya) कैसी थी, हमने नहीं देखी पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कलियुग में अयोध्या…
Dinesh Khatik

योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटिक का इस्तीफा पत्र- दलित को नहीं मिला सम्मान

Posted by - July 20, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटिक (Dinesh Khatik) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपनी व्यथा…