CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.

यूपी न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

3 0

बिजनौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान पत्र प्रदान किया। सीएम योगी ने कॉमन सर्विस सेंटर एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री के हाथों से पांच विस्थापित व पांच भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को मिला भूमिधरी अधिकार पत्र-

सीएम योगी (CM Yogi) के हाथों पांच विस्थापित व पांच भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र मिला। सीएम के हाथों पाकिस्तान से विस्थापित मोहन सिंह, मुख्तियार सिंह, अमरीक सिंह, मिल्खा सिंह, लखविंदर कौर को अधिकार पत्र मिला। भूतपूर्व सैनिक अनुपम कुमार, चांदी देवी के पुत्र जयदीप, जगमोहन सिंह, जयकृत सिंह, सुरेश कुमार को भूमि पर मालिकाना हक प्रदान किया।

इन्हें भी मिला केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-

– सिद्धांत त्यागी- एकीकृत बागवानी योजना- 24 लाख अनुदान राशि का चेक

– निर्मला देवी- स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज- 184 करोड़ का चेक

– ज्योति- पीएम जनमन योजना- 2 लाख रुपये अनुदान राशि व चाबी

– पुष्पा प्रजापति- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान- 5 लाख

– हरीश कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान- 5 लाख

– शहाना – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)-चाबी

– संदीप कुमार- 4 लाख रुपये का अनुदान

– शबनम- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि- 50 हजार का चेक

– सृष्टि चौहान- हाईस्कूल में जनपद में सर्वाधिक अंक पाने वाली 21 हजार, टैबलेट व मेडल

– प्रवेश कुमार- नंद बाबा दुग्ध मिशन- 21.87 लाख का ऋण के स्वीकृति पत्र का चेक।

Related Post

CM Yogi pampered Bhavani-Bholu, fed jaggery to Punj

सीएम योगी ने की गोसेवा,भवानी और भोलू को दुलारा, पुंज को भी खिलाया गुड़

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पशु-पक्षी प्रेम जगजाहिर है। इसका एक नजारा बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर…
गोडसे देशभक्त

राजनाथ बोले- गोडसे को देशभक्त वाले बयान की बीजेपी करती है निंदा, विपक्ष का वॉकआउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में दिए विवादित बयान पर कांग्रेस ने हंगामा किया।…
yogi

-#VisionaryYogi का प्रयोग कर यूजर्स ने इन्वेस्टमेंट के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ

Posted by - November 22, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (CM Yogi) को जब नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में उत्तर…