सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सलाह, कहा- इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खुद को जोड़ें

562 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा की ओर से आयोजित आइटी और मीडिया सेल की कार्यशाला के उद्घाटन किया। और कार्यशाला को संबोधित किया।

सीएम योगी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया ही वह माध्यम है, जिसमें तत्काल संवाद का विकल्प खुला रहता है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता खुद को हमेशा तैयार रखें और किसी भी घटना पर चल रहे संवाद में अपनी हिस्सेदारी तय कर करें। सरकार पर उठने वाले हर सवाल का तत्काल जवाब दें।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हर खबर तक पहुंच

सीए योगी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आज हर खबर हमारे पास तक तत्काल पहुंच रही है। हर व्यक्ति के जेब में समाचारों को पाने के लिए एंडरायड फोन उपलब्ध है। आज जिन लोगों की मौके पर उपस्थिति नहीं है, वह भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हमारे ऊपर हमले करते हैं। उन हमलों का जवाब देने के लिए हमें हमेशा तैयार रहना होगा। ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए ही कार्यशाला आयोजित की जा रही है क्योंकि इसके लिए विशेष ट्रेनिंग होनी ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट मीडिया पर भाजपा, केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रभावी उपस्थिति है। हम उस पर अपनी सक्रियता बनाकर पार्टी से लेकर सरकार तक की मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। पार्टी की ओर से जारी उपलब्धियों को लाइक और री-ट‌्वीट कर सकते हैं। लाभान्वित परिवारों के लोग आपके आसपास ही होते है।

अगर आप उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खुद से जोड़ ले तो सरकार की उपलब्धियों को आसानी से उनतक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर कंटेंट को छोटा और प्रभावशाली रखने की सलाह भी दी।

 

Related Post

cm yogi

आज दुनिया देख रही है एकात्म मानववाद चिंतन की ताकत: सीएम योगी

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की…
cm dhami

सीएम धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की भेंट

Posted by - November 7, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के शासकीय आवास पर…
Ramlala

अयोध्या के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केन्द्र बनाएगी योगी सरकार

Posted by - April 21, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अयोध्या (Ayodhya) समेत प्रदेश के सभी धार्मिक…