G-20 Walkathon

G-20 वॉकथॉन को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

387 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में G-20 समिट के लिए वॉकथन का आयोजन किया गया है। आम जनता को जोड़ने के लिए चार शहरों में वॉकथन का आयोजन (CM Yogi) किया गया है। लखनऊ, आगरा, वाराणसी और नोएडा में मैराथन वॉकथन का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने लखनऊ में G-20 वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में यूपी आगे बढ़ रहा है। देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। हमने पूरी दुनिया को अपना सामर्थ दिखाया। हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं। 24 जनवरी को यूपी अपना स्थापना दिवस मनाएगा।

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि G-20 में दुनिया के वे 20 बड़े देश हैं जहां दुनिया की 60 फीसदी से अधिक आबादी निवास करती है, जिनसे 75 फीसदी से अधिक ट्रेड है, 85 प्रतिशत GDP पर आता है। दुनिया के वे 20 बड़े देश G-20 के नाम से जाने जाते हैं और दुनिया के उन 20 बड़े देशों का नेतृत्व आज प्रदेश को मिला है।

Image

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि रन फॉर G-20 को लेकर लोगों में बहुत रुचि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इस रन फॉर G-20 का शुभारंभ किया। हम भी उसमें शामिल हुए हैं। हज़ारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

Related Post

brij ki holi

राधा रानी मंदिर में 23 मार्च को खेली जाएगी बरसाने की लठमार होली

Posted by - March 3, 2021 0
मथुरा । शहर के कोतवाल कहे जाने वाले द्वारकाधीश मंदिर (पुष्टिमार्ग संप्रदाय) में होली महोत्सव इन दिनों बड़ी धूमधाम से…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, अदालत जाने की दी धमकी

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच…

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

Posted by - July 25, 2021 0
केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को…