CM Yogi

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया शोक

319 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने साेमवार शाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी (Bishen Singh Bedi) के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने यह शोक अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स myogiadityanath के माध्यम से व्यक्त किया।

वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव रहेंगे जीवित: सीएम योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ”भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री बिशन सिंह बेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कई वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

Related Post

CM Yogi in Kathua

कठुआ में दहाड़े सीएम योगी, बोले- अब देश में पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई

Posted by - April 10, 2024 0
कठुआ। लोकसभा के चुनावी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज बुधवार को जम्मू के…
anandiben-patel-in-hathras

राज्यपाल ने पूछा- क्या हाथरस की हींग गुजरात भी जाती है ?

Posted by - February 24, 2021 0
हाथरस। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को हाथरस के दौरे पर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में हेलीपैड पर…